फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चेन स्नेचर को दबोचा

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक बाजार चौराहे पर गले की चेन चोरी होने पर बुधवार की सुबह दो महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया तो चोरी गई चेन एक महिला के पैर के नीचे दबी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी अनीता देवी अपने रिश्तेदार के घर चंदवक आई थीं। घर वापस जाने के लिए चौराहे पर खड़ी बस पर सवार होने के लिए बढ़ीं। इसी बीच एक महिला ने उनके गले से चेन खींच ली। आभास होते ही अनीता देवी ने पीछे मुड़ कर आरोपी महिला का हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाते ही आरोपी अनीता देवी से भिड़ गई। दोनों में हाथापाई होते देख स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने हस्तक्षेप किया तो अनीता देवी ने सारी बात बताई। अनीता ने बताया कि आरोपी ने उसकी चेन पैर के नीचे दबा रखी है। लोगों ने आरोपी का पैर हटवाया तो चेन मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने आई। पूछताछ में आरोपी जो भी पता बताती, जांच में फर्जी मिलता। समाचार दिए जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें