फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में वत्सला और अनुज ने मारी बाजी

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई), नई दिल्ली ने बुधवार को 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। नतीजे सामने आए तो जिले के मेधावियों ने प्रतिभा की चमक बिखेरी। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की वत्सला सिंह और मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर के अनुज उपाध्याय ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में परचम फहराया। मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय की नैंसी मिश्रा और सेंट पैट्रिक स्कूल की नाजिया शमीम ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ अपना और अपने परिवार वालों का मान बढ़ाया। रिजल्ट निकलने के बाद सफल छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। घर वाले और स्कूल प्रबंधनों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में जिले के होनहारों की मेहनत खूब चमकी। सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय का परीक्षाफल विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक 96 फीसदी रहा। यहां विज्ञान वर्ग में अनुज उपाध्याय ने सर्वाधिक 95.6 फीसदी अंक हासिल किया जबकि नैंसी मिश्रा 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में अंजलि श्रीवास्तव ने 95.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में शरद यादव ने 91.6, सिद्धार्थ सिंह 91.4 और प्रांजल सिंह ने 90.6 फीसदी अंक प्राप्त किया। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की वत्सला सिंह ने भी विज्ञान वर्ग में 95.6 फीसदी अंक हासिल किया। ऐश्वर्या जायसवाल ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में सोनम वर्मा और वाणिज्य में तान्या पंजाबी ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त किया। विद्यालय का रिजल्ट लगभग 95 प्रतिशत रहा। सेंट पैट्रिक स्कूल मैनेजमेंट प्रबंधन के मुताबिक विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल से 11 छात्र-छात्राओं ने 90 या उससे अधिक अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। नाजिया शमीम 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि मो. औसाफ जाफरी 94.6 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर। शिखा सिंघानिया ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शिवम कुमार 91.6, वैभव श्रीवास्तव 91, शशांक श्रीवास्तव 90.6, आशुतोष सिंह और शिवांगी तिवारी 90.4 और शर्मिष्ठा सिंह ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किया। राधिका बाल विद्यालय मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परिणाम भी 95 फीसदी बताया गया। वरुण तिवारी ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ऋतिक चौरसिया ने 91.8 और प्रतीक सिंह 91.4 प्रतिशत अंक पाया। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल रासमंडल का परीक्षा परिणाम विद्यालय के मुताबिक शत प्रतिशत रहा। यहां मो. आबिद 90.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डा. सुनीता अस्थाना ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
मड़ियाहूं स्थित नवोदय विद्यालय में हर्षवर्धन गुप्ता 95 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। इसके अलावा सोमेश कुमार 93 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और मानवेंद्र कुमार 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें