फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भ्रष्टाचार दिखे तो मुझे बताएंः मुख्यमंत्री

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बुरा परिणाम आने पर नेताजी ने पार्टी विधायकों, जिलाध्यक्षों और नेताओं के साथ समीक्षा की है। हार की समीक्षा के लिए बूथों के परिणामों को भी देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया को सपा सरकार का काम नहीं दिखाई दे रहा है। सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए काम कर रही है। लैपटॉप वितरण, एंबुलेंस सेवा समेत कई योजनाओं में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। कहीं भी भ्रष्टाचार दिखाई दे तो उसकी सूचना मुझे दें। उन्होंने कहा कि जौनपुर-शाहगंज सड़क को प्राथमिकता के तौर पर देखा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री ने खलसहां गांव में सतई राम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके परिवार के लोगों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख और दुर्घटना बीमे के पांच लाख रुपये के चेक दिए। मुख्यमंत्री ने सतई राम के निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया। बताते चलें कि 19 मई को सतई राम की खलसहां गांव स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उनके साथ उनके गनर और ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री के साथ कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, शचींद्र नाथ त्रिपाठी, राजबहादुर यादव, गुलाब सरोज, संगीता यादव, श्रद्धा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें