फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां जाएंगे 53 हजार छात्र

Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण 53857 छात्रों के सामने स्नातक में दाखिला पाने के लिए संकट खड़ा हो गया है। जिले के 115 डिग्री कालेजों के पास 45500 सीटें हैं। जबकि इंटर की परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या उसकी दोगुनी है। इस बार जिले में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 95.2 फीसदी है। रिजल्ट बेहतर होने के कारण बोर्ड की परीक्षा में 99337 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। सीटें निर्धारित होने के कारण दाखिले को लेकर मारामारी तय है। सबसे अधिक परेशानी विज्ञान वर्ग के छात्रों को झेलनी पड़ेगी। विज्ञान की कक्षाएं कुछ गिने-चुने कालेजों में ही चलती हैं।
विज्ञापन

सत्र 2013-14 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में परीक्षा में जिले से कुल 104346 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 48012 छात्र और 48251 छात्राएं थी। इसी प्रकार व्यक्तिगत छात्र के रूप में 5652 छात्र और 2431 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। कुल मिला कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में 104346 छात्र बैठे थे। 26 मई को इंटरमीडिएट का रिजल्ट का घोषित गया है। रिजल्ट बेहतर आने पर जहां एक तरफ छात्रों में उत्साह हैं वहीं दूसरी तरफ स्नातक कक्षाओं में दाखिला को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में कुल 115 कालेज हैं। एडेड कालेजों को छोड़कर शेष अन्य कालेजों में स्नातक की 380 सीटें हैं। टीडी कालेज में 1200 सीटें हैं। हालांकि की छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन हर वर्ष दस फीसदी सीटें बढ़ाता है। इसके बाद भी हजारों छात्रों का स्नातक में दाखिला पाने से वंचित हो जाएंगे। कालेजों में दाखिले की जानकारी के लिए अभिभावक और छात्रों की परिक्रमा शुरू हो गई है। वहीं कालेजों में सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। टीडी कालेज और राज कालेज में प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म का वितरण भी शुरू हो गया है। स्ववित्तपोषित कालेजों में फीस अधिक होने के कारण छात्रों की प्राथमिकता होगी की किसी वित्तपोषित कालेज में उनका दाखिला मिल जाए। टीडी कालेज में दाखिला पाना अधिसंख्य छात्रों की प्राथमिकता होती है। पिछले वर्ष टीडी कालेज में प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 15 हजार फार्म की बिक्री हुई थी। इस वर्ष यह आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इनसेट में
जौनपुर में पूविवि से संबद्ध 115 कालेजों के पास 45500 सीटें हैं। छात्रों की संख्या बढ़ती है तो पूविवि दस फीसदी सीटों का इजाफा करता है।
विनोद तिवारी
अधीक्षक पूर्वांचल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें