फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से युवक की मौत

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। समाधगंज बाजार में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर पर घर वालों को भी सूचना दे दी गई। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा निवासी वेद प्रकाश (25) किसी काम से जौनपुर आया था। समाधगंज बाजार में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक शव सड़क पर पड़ा रहा। बाजार के लोगों की सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें