फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर टिकी हैं सभी दलों की निगाहें

Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के जौनपुर लोकसभा प्रभारी ईश्वरदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। आज सभी दलों के लोग नरेंद्र मोदी की तरफ निगाह लगाए बैठे हैं। संगठन को मुकाम तक पहुंचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा सत्ता में आएगी और देश की दशा और दिशा दोनों में बदलेगी। वह रविवार को शहर के होटल में आयोजित मल्हनी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा शासन को देश के हर आदमी को न्याय मिला था। पोखरन परीक्षण करके देश को सशक्त देश की कतार में खड़ा कर दिया था। त्रासदी के समय भी देश के प्रधानामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने धैर्य नहीं खोया। भाजपा प्रत्याशी डा. केपी सिंह ने कहा कि भाजपा फिर सत्ता में आएगी और देश की छवि फिर निखरेगी। जरूरत है तो नरेन्द्र मोदी को कुर्सी तक पहुंचाने की। पार्टी के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रचार करने की जरूरत है। उपस्थित लोगों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, राजमणि सिंह, नीरज गुप्त, रीवंद्र सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश, जर्नादन मिश्र, छोटेलाल, उमाशंकर, रामबली दुबे, जयंत सिंह, अरुभनण प्रजापति, सुरेश मिश्र, मोहन लाल आदि मौजूद थे। संचालन प्रह्लाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें