फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 और आईपीएल में सट्टेबाजों पर रहेगी नजर

Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वर्ल्ड कप टी-20 मैचों के दौरान सट्टेबाजी से निबटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी ने शहर में होने वाली सट्टेबाजी से निबटने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। खासकर मोबाइल के जरिए होने वाली सट्टेबाजी पर सर्विलांस तकनीकी से नजर रखी जाएगी। इसके लिए तकनीकी रूप से माहिर लोगों को लगा दिया गया है। यह टीम आईपीएल मैचों के दौरान भी सट्टेबाजी पर लगाम लगाएगी।
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट शुरू होने के साथ ही जिले की पुलिस भी हरकत में आ गई है। जिले में सट्टेबाजी का पुराना इतिहास देखते हुए टीम गठित कर दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम जिले भर में ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची बनाएगी, जो कभी सट्टेबाजी या बड़े जुओं में शामिल रहे हों। इन लोगों के मोबाइल नंबर भी पुलिस अपने रिकॉर्ड में रखेगी। सर्विलांस प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है कि मैचों के दौरान मोबाइल फोन से होने वाली सट्टेबाजी पर नजर रखें। शंका होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय को तत्काल सूचित करें। वहीं नगर में सट्टेबाजी नहीं हो सके, इसके लिए कोतवाल चंद्रभूषण सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। उन सभी ठिकानों पर छापामारी तेज करने का निर्देश दिया गया है, जहां सट्टेबाजी की अधिक गुंजाइश है। बता दें कि पिछले साल आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पैसे और मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय ने बताया कि क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल के शुरू होने पर सट्टेबाजी की गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता। सट्टेबाजी में लिप्त लोगाें को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें