फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-स्टांप के लिए बैंकों के नाम तय

Fri, 08 Nov 2013 05:41 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ई-स्टाम्पिंग सुविधा के लिए पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक और इलाहाबाद बैंक को अधिकृत किया गया है। नई व्यवस्था का संचालन अब इन्हीं तीन बैंकों से होगा। हालांकि शुरुआत जिले में कब से होगा इसकी कोई तारीख अभी तय नहीं है। इसके पहले 15 अक्तूबर से ई-स्टाम्पिंग की शुरूआत होनी थी। 15 अक्तूबर तक यही नहीं तय हो सका था कि किन बैंकों से इसका संचालन किया जाए। काफी इंतजार के बाद बैंकों को तो नामित कर दिया गया लेकिन ई-स्टाम्पिंग के संचालन की कोई तारीख तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अब दस हजार या इससे अधिक मूल्य के स्टाम्प की जरूरत कम्प्यूटर से निकले एक स्लिप से ही पूरी हो जाएगी। भूमि, मकान आदि की खरीद फरोख्त ई-स्टाम्पिंग से ही होगा। दो अक्तूबर को जिले में आए स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने भी दावा किया था कि जिले में ई-स्टाम्ंिपग क ा संचालन 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। नई व्यवस्था के लिए जिन बैंकों को नामित किया गया है उसकी कोई शाखा रजिस्ट्री आफिस के आसपास नहीं है। यहां से सुझाव दिया गया है कि अभी इस व्यवस्था के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। इसलिए कलेक्ट्रेट परिसर के समीप मौजूद बैंकों की शाखाओं को भी शामिल कर लिया जाए तो बेहतर होगा। यह भी सुझाव दिया गया है कि जिन बैंकों को नामित किया गया है उनमें से किसी की शाखा कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थापित कर दी जाए। इसके लिए जगह उपलब्ध करा दी जाएगी। पंजीयन कार्यालय के इस सुझाव पर अभी कोई विचार नहीं हुआ है। सहायक आयुक्त स्टाम्प सरिता राय ने बताया कि बैंकों को अधिकृत कर दिया गया है लेकिन अभी इसकी शुरुआत कब से होनी है यह तय नहीं हो सका है। संभव है कि इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक ई-स्टाम्पिंग सुविधा की शुरूआत कर दी जाएगी। पहले इसकी शुरूआत सदर तहसील से होगी। बाद में अन्य तहसीलों में भी नई व्यवस्था की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें