फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। सांसद तूफानी सरोज ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मोकलपुर-सिकरारा, मडि़याहूं कठिराव, रामपुर-कमरुद्दीनपुर सहित कई सड़कों का कई सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही जर्जर सड़कों से निजात मिल जाएगी। जर्जर सड़कों को बनवाने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क बनते ही क्षेत्र के लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी। लोगों को जर्जर सड़क से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान उन्होंने मोकलपुर-सिकरारा 15 किलो मीटर की सड़क, मडि़याहूं से कठिराव के बीच 13 किलो मीटर लंबी सड़क, रामपुर से कमरुद्दीनपुर तक जाने वाली 16 किलो मीटर की सड़क, पचुरखी से आलमगंज, मछलीशहर से बरईपार की सड़क का शिलान्यास किया। अध्यक्षता विधायक श्रद्धा यादव ने की। इस मौके पर राकेश मौर्य, कैलाश नाथ यादव, शिमला नंदन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें