फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाली आशा बहुएं सम्मानित

Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मान्यवर कांशीराम सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत आशा बहुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियां बेहतर कार्य कर रही हैं। समाज में नारी का दर्जा काफी ऊंचा है। ग्रंथों में भी महिलाओं को काफी सम्मान दिया गया है। बेहतर कार्य करने वाली पांच आशा बहुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही हैं जनता को उसका लाभ मिलना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को नहीं मिलेगा तो योजनाएं चलाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना हो जाने के बाद सभी के लिए चिकित्सकों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और जिले के लोगों को दूसरे शहरों में उपचार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दोनों ही राष्ट्र के विकास के लिए जरूरी हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आशा कार्यकत्रियों की तैनाती की गई है। आशा कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव पहुंचकर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करे। एनआरएचएम के प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी ने योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सीएमओ डा. टीएन मिश्र ,प्रधानाचार्य जैनूराम यादव, प्रमोद सिंह, श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन, रुखसार, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डा. एके श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें