डोभी। क्षेत्र के बरइछ गांव में दो बच्चों संग मायके आई महिला बच्चाें संग लापता हो गई। परिवारीजन महिला की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। रविवार को पति ने चंदवक थाने में तहरीर दी है। गाजीपुर खानपुर थाना क्षेत्र के सिघौरा गांव निवासी जितेश की ससुराल बरइछ गांव में है। मंगलवार को जितेश अपनी पत्नी और दो बच्चाें को मायके पहुंचाकर चला गया। दूसरे दिन पत्नी को लेने पहुंचा तो पता चला कि वह तो दो घंटे बाद ही दोनों बच्चों के साथ कहीं चली गई। महिला का पिता भी घर पर नहीं है और घर में ताला बंद था। जितेश ने पत्नी और बच्चों की तलाश में कई दिनों तक खोजबीन की। रविवार को थाने में तहरीर दी।