जौनपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली में 2 से 5 बजे तक कराई गई। परीक्षा के लिए 8500 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 981अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी गई थी। परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई थी। प्रवेश परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार अमृतलाल नौडल अधिकारी नामित लिए गए थे। जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी अमृतलाल ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।