फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9500 लोगों को मिला आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डा. राकेश कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर चिन्हित किए गए पात्र लाभार्थी परिवार को आयुष्मान कार्ड की मदद से प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है।
विज्ञापन

जनपद में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या 2.50 लाख के करीब है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 9500 लोगों ने योजना के तहत इलाज कराया है। उनके इलाज में लगभग 10.33 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक (डीआईएसएम) हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि जिले में योजना के तहत करीब 1.59 लाख लाभार्थी परिवार हैं। इनमें से 99,980 लाभार्थी परिवारों में से कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। ऐसे परिवारों से ही जिले में अब तक करीब ढाई लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जिले में अब तक 59565 ऐसे परिवार हैं जिनमें से एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। ऐसे ही परिवारों को लक्षित कर कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 40 चिकित्सालय आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं। इनमें से 16 निजी चिकित्सालय और 24 सरकारी चिकित्सालय हैं। बख्शा ब्लॉक के करतिहा निवासी चम्पा देवी (45) के बाएं पैर का कूल्हा कमर के पास खराब हो गया था। बीते वर्ष के मार्च में आयुष्मान कार्ड की मदद से पार्थ हॉस्पिटल में इलाज कराया। करंजाकला सिद्दीकपुर ब्लाक मंगतपुर निवासी नीलम (32) की कमर की हड्डी गल गई थी। सालभर पहले इसी कार्ड की सहायता से आशीर्वाद हॉस्पिटल में इसका आपरेशन कराया गया। लाडलेपुर निवासी अतुल (16) के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड कि मदद से जिला अस्पताल में दो साल पहले इलाज कराया था। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें