फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आरोग्य मेले में डायबिटीज, चर्म रोग, हाइपरटेंशन के 93 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
पीएचसी सिंगरामऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के उद्घाटन के बाद हुए कार्यक्रम में मंचास
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कुल 93 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। सिंगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का उद्घाटन बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान 75 मरीजों का उपचार किया गया। विधायक ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा से अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। मछलीशहर के जमालपुर पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 18 मरीजों की जांच की गई। डॉ. आरके यादव ने बताया कि मेले में मुख्य रूप से गैस्ट्रो, डायबिटीज, चर्म रोग, हाइपरटेंशन, श्वास और बुखार के रोगी पहुंचे। साथ ही गर्भवती महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी मुस्तैद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें