बरईपार। मछलीशहर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौवा पर सोमवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं को मतदान के महत्ता को बताया गया। न्याय पंचायत समन्वयक रवींद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पहले मतदान का कार्य करें। फिर उसके बाद कोई अन्य कार्य करें। अधिक मतदान से ही निष्पक्ष और सही सरकार का चुनाव होगा। मतदान करना भारत के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। प्रधानाध्यापक राजमणि यादव ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके बीएलओ सहित ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।