खेतासराय। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर क्षेत्र के मारूफपुर गांव के मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सेहत का मंत्र दिया गया। चिकित्सकों ने बच्चों से जीवन शैली सुधारने को कहा। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत निदा नसीम ने तिलावात से किया। डा. अबू उमर ने कहा कि आजकल ज्यादा बीमारी संक्रामक जीवाणु की वजह से हो रहे है। जिसमें असावधानी बरतने पर भयंकर रूप धारण कर लेता है। डा. अबू जैद ने कहा कि दांत की सफाई आवश्यक है। तंबाकू के सेवन से भरसक बचना चाहिए। हबीब अस्पताल के संचालक डा. एमएस खान ने सफाई पर ध्यान देने की बात कही। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मो. अख्तर ने किया। इस दौरान डा. सहारुद्दीन, डा. मन्नान, डा. अब्दुस्लाम ने सम्बोधित किया। इस दौरन मो. सालिम, हाफिज नसरुल्लाह, मास्टर जफर, आदिल, नूरुल हसन आदि उपस्थित रहे। मास्टर बदरुद्दीन ने आभार व्यक्त किया। केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। रोगों के लक्षण व बचाव के उपाय बताए। बीमारियों मधुमेह, कैंसर, उच्च रक्त चाप व हृदय रोग के बारे में जानकारी दी गई। पल्सपोलियो अभियान के तहत चिकित्सालय अधीक्षक डा. विशाल यादव ने पांच वर्ष तक बच्चों को जिन्दगी के दो बूंद पिला कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. एपी सिंह, डा. संजीव यादव, डा. आल्हा प्रसाद, बीपीएम कंचन सिंह, गीता राव, सुशीला, मीना, सावित्री, अंजू , फार्मासिस्ट अशोक त्रिपाठी, रवि यादव, संतोष यादव, जनता जनार्दन आदि उपस्थित रहे।