महराजगंज। लोकसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा अचार संहिता का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पार्टी के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर उतरवाना शुरू कर दिया गया था। लेकिन अब प्रशासन भी शांत बैठ गया है। महराजगंज बाजार में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। दीवारों पर पार्टी के नारे व स्लोगन लिखे हुए हैं, जिसे अभी तक मिटाया नहीं गया है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।