फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बल पर ही बच्चों के भविष्य का होता है निर्धारण- कल्पनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। सजई पंवारा में स्थित भगौती बाल उद्यान में रविवार को वार्षिकोत्सव, शहीद मेला और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा। छात्राओं ने गीत व नृत्य के माध्यम से तिरंगा झंडा तथा बेटियों के महत्व को बताया।
इस दौरान सेजल, दीपांजलि, स्नेहा,प्रीति, मोनिका द्वारा ‘दुनिया वाले मुझे बता दो बेटी क्या संतान नहीं’ सुनाकर लोगों को समाज में व्याप्त कुरीतियों पर सोचने के लिए विवश कर दिया। काजल,प्रिया, सृष्टि, संध्या, आकंक्षा,ननंदी, अंकिता, अंजली द्वारा आजादी के दीवानों के विचारों और कुर्बानियों को भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। मीनू, निधि,कृर्ति,प्रतिक्षा, मीनाक्षी, शिवानी, कुमकुम, दिशा ने देशभक्ति और शिक्षा से संबंधित गीत नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक ढ़ंग से प्रस्तुत किया। जिसकी लोगों ने खुले दिल से तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में मिश्रमऊ विजेता और फायरबिग्रेड सतहरिया उपविजेता रहा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि भाकपा नेता कल्पनाथ गुप्त ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा ही एक मात्र विकल्प है। इसी के बल पर बच्चों के भविष्य का निर्धारण होता है।अध्यक्षता जंगबहादुर पटेल और संचालन संदीप शर्मा व ओम प्रकाश मौर्य ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सालिकराम पटेल और प्रधानाचार्या चंद्र कला ने आगुंतकों के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर सुभाष पटेल, विजय कन्नौजिया, राम-लखन पटेल, समाप्त गौतम, संजय, अयोध्या प्रसाद, जोखन लाल, अनिल वर्मा, ज्ञानेद्र, लाल जी, छेदी लाल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें