फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को अधिकारों व वोट देने के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने मंगलवार को महिला दिवस और होली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर पहली बार वोट देने वाली युवतियों और महिलाओं को मतदान करने और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंचन एवं साथियों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। संस्था प्रमुख डा. अंजू सिंह ने कहा कि आज महिलाओं के पास जो भी मूलभूत अधिकार हैं। वह सैकड़ों वर्ष पूर्व महिलाओं द्वारा किए गए संघर्ष और कुर्बानी का नतीजा है।जिसमें समानता का अधिकार, समान वेतन, सम्मान से जीने,संपत्ति का निर्णय लेने,वोट देने का व चुनाव में भाग लेने का अधिकार है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस साल के थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई सोच के साथ लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके अलावां इस वर्ष महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा के अतिरिक्त सार्वजनिक सेवा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उनकी उपस्थिति में ध्यान दिया जाएगा। सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से महिला के लिए कल ही 112 नया ऐप लांच किया गया है। प्रकृति से संतुलन बनाए रखने,परिवार में शुरू से ही बेटा- बेटी से एक जैसा व्यवहार,अच्छे संस्कार,नारी संगठन,नकारात्मक से दूर कर महिला स्वावलंबी बनने की सीख मिली है। संध्या सिंह ने महिला शिक्षा पर प्रकाश डाला।डा. आभा सिंह ने महिलाओं को मतदान करने और अधिकारों के बारे में जागरूक किया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं वाद-विवाद,स्लोगन, रंगोली ,गीत एवं नृत्य का आयोजन किया गया। विजेताओं को गोपीनाथ गजपति देव (राजकुमार पालीखेमड़ी उड़ीसा) द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में होली गीत संगीत से अबीर गुलाल लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर वासुवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं व युवतियां उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें