फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें तो शिक्षा में होगा सुधार- डा. अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद जैदी के आवास पर सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 50 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है। वह बहुत ही सराहनीय है। इस तरह का कार्य अगर पूरे हिंदुस्तान में हो तो हमारे यहां बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी है, स्कूल में कंप्यूटर लैब एवं एसी लगा हुआ है । वहां के बच्चे बहुत ही अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, यहां तक कि दिल्ली के अध्यापकों को केजरीवाल सरकार ने विदेश भेजकर पठन-पाठन का एक तरीका भी उन लोगों को ट्रेनिंग के रूप में दिया। दिल्ली में पार्टी के विधायक के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। अगर सभी नेताओं के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें तो शिक्षा में सुधार किया जा सकता है, लेकिन मोदी सरकार पूरे हिंदुस्तान की शिक्षा का बजट 25 हजार करोड़ दिया है और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा का बजट अकेले 10 हजार करोड़ दिया है। सम्मेलन में जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान, जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा, रिजवान अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें