फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने तालाब से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा ने सोमवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के जमौली गांव में ग्राम समाज के तालाब पर हुए अतिक्रमण को पुलिस बल के साथ जेसीबी लगाकर हटवा दिया। तालाब के कुछ हिस्से को लोगों ने पेड़ और बास की कोठ लगाकर, मिट्टी पाटकर कब्जा कर लिया था। तहसील प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जमौली गांव स्थित ग्राम समाज के तालाब के कुछ हिस्से पर गांव के तीन लोगों ने पेड़ लगाकर और मिट्टी पाटकर कब्जा कर लिया था। गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने कब्जा हटवाने के लिए कई बार तहसील प्रशासन से गुहार लगाई किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने उच्च-न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि तत्काल तालाब से अतिक्रमण हटाया जाए। कोर्ट के आदेश के क्रम में सोमवार को एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें