फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के जेसीज चौराहे के पास स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मकान के कमरे में रखा बिस्तर, टीवी और अन्य सामान जल गए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

जेसीज चौराहे के पास ओलांदगंज रोड पर रमेश बरनवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और फर्नीचर्स का शोरूम हैं। इसी मकान में दूसरी मंजिल पर उनका आवास है। दोपहर करीब 1:30 बजे मकान के दूसरी मंजिल के एक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से तेज धुंआ निकलता देख अफरा तफरी मच गई। शोर मचाते हुए परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक कमरे में रखा एलईडी टीवी, बिस्तर और कार्टून के गत्ते जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें