फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव केपी सोनकर ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। यदि देश की जनता जागरूक नहीं हुई तो भाजपा संविधान ही समाप्त कर देगी। जिसके चलते लोकतांत्रिक देश का स्वरूप ही मिट जायेगा। वोटिंग मशीन हटाओ, बैलेट पेपर लाओ , लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ के नारे के साथ बहुजन मुक्ति पार्टी ने केराकत में एक रैली निकाली तथा नार्मल स्कूल के मैदान पर आयोजित एक सभा में सरकार को लोकतंत्र का विरोधी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से वोटिंग मशीन हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए। यदि चुनाव आयोग ऐसा नहीं करता है तो हमारी पार्टी जेल भरो आंदोलन चलाने पर मजबूर होगी। ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय सचिव पारस नाथ यादव ने कहा कि सरकार किसान आयोग का गठन करे। जिससे किसान अपनी उपज फसल का मूल्य खुद तय करे। यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर कहा कि यह किसानों के साथ मात्र छलावा है। इससे किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है। यह तो किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। देश व प्रदेश में मोदी योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल है। देश व प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से विश्वास उठ गया है। इस अवसर पर इंद्रसेन आदिवासी, बब्लू आदिवासी, बुझारत एवं रविकुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राम सुरेश वर्मा और संचालन रामजीत आदिवासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें