सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड स्थित देवा साइंस शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। देशभक्ति, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा का महत्व, देवी गीत नृत्य तथा भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कलाकारों ने खुब वाहवाही बटोरी। गायिका चांदनी यादव ने ‘हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता’ तथा अंकित मौर्या ने विदाई गीत ’अंतिम मिलन है मेरा साथियों’ सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह ने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रिया यादव, अंकिता सिंह, अंकिता मौर्या, कविता पाण्डेय, नीतू सरोज, सुमन यादव,गायत्री गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे बसपा नेता शैलेन्द्र साहू ने बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त किया। संचालन अमित सिंह व विक्की ने किया। डायरेक्टर सोमू सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर चेयरमैन शिवगोविंद साहू, चौकी प्रभारी देवेन्द्र दूबे, अश्विनी सिंह, क्रांति सिंह, वीरबहादुर सिंह, डा. अनिल तिवारी, राजन सिंह, बीरू विश्वकर्मा, लाल साहब सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।