फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का निस्तारण स्थल पर जाकर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कौंसिल के नेतृत्व में उत्तरगावां के किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन पांचवेंदिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान उत्तर गांवा में 17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण स्थल पर जाकर करने, आदेश का अनुपालन आकार पत्र 23 के व नक्शा अमलदरामद करने, चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व उप संचालक चकबंदी अधिकारी गांव में कोर्ट लगाकार हर सेक्टर का स्थल पर जांच कर निस्तारित करके आकार पत्र 23 क के अनुरूप नक्शा बनाकर चक व अचक के पैमाइश करके आकार पत्र 35 क हर किसान को देने की मांग की गई है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी गई। अनशन करने वालों में अध्यक्ष सुशील पाल, रामचंदर पाल, इंद्रजीत पाल एडवोकेट, रामधनी मौर्य, रामआसरे प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें