फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के पुतला पर गोली चलाने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को गांधी तिराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू महासभा के लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुतला बनाकर 30 जनवरी को उस पर गोली चलाने पर रोष जताया। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने करने की मांग की। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि हिंदू महासभा के लोगों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुतला बनाकर 30 जनवरी को उस पर गोली चलाकर उनकी हत्या में अपने पूर्वजों का हाथ होना स्वीकार किया। इसके लिए दोषी लोगों के विरुद्घ सख्त कार्यवाई करने की मांग की गई। जिससे देश के किसी भी महापुरुष का अपमान फिर नहीं हो सके। इस दौरान शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, फैसल हसन, तबरेज, देवानंद मिश्रा, जोखन राय, सौरभ शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, सतीशचंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें