फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर है। स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं चंदवक में गंदगी का माहौल है। चौराहे के निकट ही आजमगढ़ रोड पर बस स्टैंड के पास वाली गली में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे आस पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। न ही सफाई कर्मी और न ही ग्राम पंचायत कभी सफाई कराने की जहमत उठाई। जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम पंचायत चंदवक में साफ सफाई करने के लिए तीन सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग भी सफाई अभियान में लगे हुए हैं। लेकिन चौराहे के पास ही आजमगढ़ रोड पर स्टैंड के पास गली में वर्षों से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। रोज लोग बेतरतीब तरीके से कूड़ा फेकते है। कूड़े से उठती दुर्गंध से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें