फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शक्ति को पहचानें युवा: रोहित उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन का पांचवां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह गुरुवार को हिंदी भवन सभागार में संपन्न हुआ, जहां उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय देहरादून के डिप्टी रजिस्ट्रार रोहित उपाध्याय ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें। जोश के साथ होश से भी काम लें। छात्र शिक्षा को अपना हथियार बनायें और युवा भारत निर्माण में योगदान दें। विशिष्ट अतिथि राज डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस देश में जब भी क्रांति आयी है, विश्व में जब भी परिवर्तन हुआ है, उसकी अगुवाई नौजवानों व छात्रों ने ही किया है। एसोसिएट प्रोफेसर डा. अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि मनुष्य का निर्माण उसकी सोच व विश्वास से होता है। दिनेश मिश्र, युवा समाजसेवी विकास तिवारी एडवोकेट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में ‘यंग इण्डिया व यंग पालिटिक्स’ विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें नाथूपुर की वैशाली श्रीवास्तव प्रथम, चांदमारी की रूक्मणि यादव द्वितीय एवं गौरव शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत जिलाध्यक्ष शिवम सिंह गौड़ा एवं संचालन शशांक मिश्र ने किया। प्रदेश प्रभारी वरूण दुबे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज उपाध्याय, सर्वेश तिवारी, शिवम मिश्र, सूरज उपाध्याय, विकेश सिंह, अभिषेक जायसवाल, अनुराग मिश्र, अभिषेक पांडेय, हेमंत तिवारी, नितिन शुक्ला, विशाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें