फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर ओवर फ्लो होने से 50 एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के बमैला और गौरा गांव के पास शारदा सहायक खंड 36 की नहर में पानी ज्यादा छोड़े जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। किसानों ने गेहूं की सिंचाई पहले ही कर दी थी। दोबारा फसलों में पानी भर जाने से फसलों की क्षति हो गई है। उक्त नहर में रविवार की रात क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया। इससे नहर ओवरफ्लो हो गई। ऐसे में गौरा और बमैला गांवों के 50 एकड़ से अधिक की गेहूं की फसल डूब गई। इस दौरान गांव के लल्लन सिंह, क्षमानंद उपाध्याय, सदानंद उपाध्याय, शैलेश, कमलेश, अमरदेव सिंह और राजदेव राजभर आदि किसानों की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें