फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई शाहगंज संस्कार रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। जेसीआई इंडिया जोन तृतीय का दो दिवसीय लाम ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेमिनार रविवार को झारखंड प्रांत के चिरकुंडा बराकर संपन्न हुआ। इसमें जेसीआई शाहगंज संस्कार को तीन श्रेणियों सर्वाधिक सहभागिता, मील एंड माइलेज व बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जौनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, कोलकाता, रांची आदि से सैकड़ो सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक योगेश चांडक, विशाल सेठ, अभिषेक केडिया ने प्रशिक्षण के दौरान संस्थान को मजबूत बनाने एवं व्यक्तित्व निखारने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, आसिफ हसन मेंहदी, गुलाम साबिर, डा. आलोक सिंह पालीवाल, रविशंकर वर्मा, एखलाक खान, संतोष पांडेय, साकिब खान, राजेश चौबे, जितेंद्र यादव आदि सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें