फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। महराजगंज ब्लाक के खंड विकास अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को बदलापुर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने और ब्लाक परिसर में किसान पंचायत लगवाने में सहयोग करने की मांग की । साथ ही एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम द्वारा बीडीओ पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन कारियों का आरोप है कि किसान यूनियन अराजनैतिक विकासखण्ड महराजगंज परिसर में बैठक कर समाज के दलित, वंचित, शोषित , किसान एवं मजदूर की समस्याओं पर विचार विमर्श करते है। इसके लिए खण्ड विकास अधिकारी को पत्र देकर अनुमति चाही थी। किन्तु बीडीओ ने अनुमति देनें के बजाय भगा दिया। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह अगली लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव व संचालन तहसील अध्यक्ष लाल चन्द पाण्डेय ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार, रत्नेश्वर, धर्मेंद्र यादव, उमाशंकर,कैलाश नाथ यादव, निर्मला, शोभावति, मनभावती , शिवशंकर सिंह, हरिनाथ सिंह आदि लोग मौजूद थे। खण्ड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ब्लाक परिसर में किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा पंचायत लगाने पर कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस लिए अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें