फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक साल में जा चुकी 87 की जान, 107 हुए घायल, फिर भी नहीं ले रहे सबक

विज्ञापन
थानागद्दी पुलिस चौकी के सामने बिना हेलमेट लगाए जा रहा बाइक सवार।
विज्ञापन
थानागद्दी। स्थानीय बाजार समेत केराकत सर्किल क्षेत्र की सभी सड़कों और बाजारों में बिना हेलमेट पहने बाइक सवार फर्राटा भर रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान भी बाइक सवारों को जागरूक नहीं कर पा रहा है। पुलिस वाहनों का चालान कर जुर्माने की कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों की मानें तो 1 जनवरी 2025 से अब तक हुए 129 सड़क हादसों में 87 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 107 लोग गंभीर घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि दर्ज मामलों के अलावा भी काफी घटनायें हुई हैं। विभागीय जिम्मेदार सिर्फ यातायात माह और यातायात सप्ताह मनाए जाने के दौरान ही इस पर अमल करते नजर आते हैं। सोमवार को जब केराकत सर्किल क्षेत्र की अलग-अलग सड़कों पर पड़ताल की गई तो सड़कों पर दो पहिया वाहन चालक नियमों को दरकिनार कर आते-जाते दिखे। यहां तक कि एक बाइक पर सवार केराकत थाने के ही दरोगा नियम का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट के बड़े शान से जा रहे थे। केराकत कस्बा के कोतवाली चौराहे पर कई दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के निकलते नजर आए। सीओ केराकत क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 में केराकत सर्किल के चारों थानों में कुल 4589 दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 843400 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अभियान को और प्रभावी बनाया जाए। आमजन से भी अपील है कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें