जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 जनपद के 18 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 8375 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
एडीएम परमानंद झा ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 18 स्टैटिक और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जो 6 बजे से रात 7 बजे तक लागू रहेगी।
शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाइवे अण्डर पास, अलीगंज हाइवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास, कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात 7 बजे तक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।