फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का 832 करोड़ वसूलना टेढ़ी खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब सप्ताह में दो दिन मेगा अभियान चलाकर बिजली का बकाया वसूलने का कार्य शीघ्र किया जाएगा। इस अभियान के तहत 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों से बकाया वसूला जाएगा। इसके तहत जिले में दो लाख 36 हजार उपभोक्ताओं के यहां कुल 832 करोड़ रुपया बिजली का बकाया है। इसके लिए तैयारी भी बिजली विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। उसके द्वारा शीघ्र ही उक्त अभियान चलाकर बकाया धनराशि वसूला जाएगा।
विज्ञापन

बिजली का बकाया वसूलने के लिए सरकार द्वारा नये सिरे से कवायद की गई है। जिसके तहत सप्ताह में दो दिन व्यापाक अभियान चलाकर 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों से बकाया वसूलने का निर्देश बिजली विभाग को दिया। सरकार द्वारा यह कवायद पौसा देने के बाद प्रदेश को बिजली मिलने औँर लोगों को शेड्यूल के अनुसार बिजली देने के मद्देनजर की गई है। शासन का निर्देश आने के बाद बिजली विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर दी गई है। बता दें कि जिले में कुल पांच लाख 92 हजार बिजली उपभोक्ता है। जिसमें 10 हजार से उपर के दो लाख 36 हजार बकाएदार है। जिनके यहां 832 करोड़ रुपया बिजली का बकाया है।
इनसेट:
बुधवार व शनिवार को चलेगा अभियान
जौनपुर। 10 हजार रुपये से उपर के बकाएदारों से बकाया वसूलने के लिए हर सप्ताह में बुधवार व शनिवार को अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे उपभोक्ताओं से पैसा वसूलने और कनेंक्शन काटने का कार्य किया जाएगा, जो छह माह से बकाया नहीं जमा किए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में तीन माह से बकाया नहीं जमा करने वाले उपभेक्ताओं से बकाया वसूलने और कनेंक्शन काटने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया वसूलने के लिए सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन मेगा अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिसमें 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों से बकाया वसूलने और उनका कनेंक्शन काटने सहित आरसी आदि की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एके मिश्रा
अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें