जौनपुर। पूर्वांचल विवि के दीक्षांत समारोह में 82 टॉपर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। विवि प्रशासन ने इसकी सूची तैयार कर ली है। इसमें स्नातक के 15 और स्नातकोत्तर के 67 छात्र-छात्रा शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वाले मेधावियों को पत्र जारी किया जा रहा है। इन मेधावियों को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने हाथों से मेडल प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 16 फरवरी को होगा। इससे एक दिन पहले पूर्वाभ्यास भी होगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने 48 समितियों का गठन कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी कक्षा के टॉपर्स के अलावा शोध छात्रों को डिग्री दी जाएगी। संगोष्ठी भवन से लेकर अतिथि गृह की साफ सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सड़क की सफाई से लेकर पेड़ पौधे लगाने तक के कार्य भी किया जा रहा है।
पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 फरवरी से
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संस्थागत भूतपूर्व कैरी फॉरवर्ड बीएड, एमएड, बीपी एड, बीएससी कृषि एवं एमएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर सत्र 2019-21, एलएलबी, बीबीए, बीसीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 फरवरी से कराने की तैयारी है। परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षाएं 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षाएं 1.30 से 4.30 बजे तक दो पालियों में कराई जाएगी। यह जानकारी परीक्षा अधीक्षक विजय जायसवाल ने दी।