फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने किया रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को जौनपुर से अपनी पार्टी की उम्मीदवार संगीता यादव के पक्ष में जौनपुर शहर से शाहगंज, खुटहन और बरईपार आदि इलाकों में रोड शो किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को इस तरह झूठ नहीं फैलाना चाहिए। प्रधानमंत्री की बड़ी कुर्सी है। उस पर बैठे व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए।
शहर में रोड शो के दौरान ओलंदगंज में जाम लग गया। जाम समाप्त कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोड शो से पहले शिवपाल यादव ने शेखपुर चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां काशीराम बहुजन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद्र राम ने जौनपुर में समर्थन की बात कही तो शिवपाल ने मछलीशहर में उनका समर्थन करने का ऐलान किया। रोड शो दो बजे खुटहन चौराहे पर पहुंचा। जहां क्षेत्र के बनुवाडीह तिघरा बाजार गभिरन बाजार चौराहे पर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रमाशंकर झूरी यादव, कृष्णा यादव, राजाराम यादव, पंकज, अनिल यादव, राजकुमार,शैलेश गुप्ता मनबोध सिह भगवान सहाय यादव शामिल थे। रोड शो में पूर्व एमएलसी कुवंर वीरेंद्र सिंह, प्रत्याशी संगीता यादव, तलत रिजवी, नजरुल इस्लाम, मो. आरिफ, परवेज आलम आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम बनें प्रधानमंत्री तो होगी खुशी
जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के इडेन पब्लिक स्कूल सबरहद में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है। केंद्र में बिना प्रसपा के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकती। अगर महा गठबंधन के प्रधान मंत्री के दावेदार मुलायम सिंह यादव होंगे तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें