जौनपुर। सखी पोलिंग बूथ पर तैनात होने वाली महिला मतदान कार्मिकों को गुरुवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनको मतदान कराने से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 50 महिला मतदान कार्मिकों को परीक्षण दिया गया। प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि जिले के सभी नौ विधानसभाओं में एक-एक सखी पोलिंग बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। जिसके कारण इन बूथों पर महिला कर्मचारियों को महिला मतदान कार्मिक के रुप में तैँनात किया जा रहा है। उन्होंने इन बूथों पर तैनाम होने वाली महिला मतदान कार्मिकों को सखी पोलिंग बूथ के बारे में विस्तार े बताया। सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी दया राम ने बताया कि मतदान कराने से संबंधित जानकारी दिया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी सहित मतदान कार्मिक अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के रुप में तैनात महिला मतदान कार्मिकों के जिम्मेदारियों को बताया। इस अवसर पर बीएस राजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।