जलालपुर। जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया हर कार्य सराहनीय होता है। ग्रामीण इलाके में विद्यालय की स्थापना करके ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने सराहनीय कार्य किया है। वह कुसांव भाऊपुर में बेटी इंटरमीडिएट कालेज के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने कहा समाज में प्राचीन काल से ही बेटियों को बोझ समझा जाता है। जबकि बेटी हमेशा समाज के लिए आशीर्वाद है। लड़कियां समाज का आधार स्तम्भ होती हैं। कुटीर संस्थान के प्रबंधक डा. अजेन्द्र दुबे ने कहा शिक्षा वो यंत्र है जो हमारे जीवन की सभी चुनौतियों और खुशियों में बदल सकता है। जलालपुर के ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने अंगवस्त्रम भेट कर अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन व आभार ज्ञापन संजीव सिंह ने किया। भोजपुरी देवी गीतों के माध्यम से बिपुल चौबे व बाल कलाकार बिदुषि वर्मा ने शमां बाध दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर रविंद्र प्रताप सिंह, हरिओम शरण द्विवेदी, डा. अर्चना अग्रवाल, माला तिवारी, संतोष सिंह, माला सिंह ,राम सिंह सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।