फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह से बढ़ता है आपसी भाईचारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया (जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर कस्बा में उमर वैश्य समाज कल्याण समिति की तरफ से स्वजातिय होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के अलावा दूर दराज जिलों के स्वजातिय बंधुओं ने हिस्सा लिया। पाइनीयर म्युजिकल ग्रूप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फगुआ गीतों पर श्रोता झूम उठे। गायकों में श्याम शंकर, जगदीश यदुबंशी, अनिल राज तथा गायिका साधना जायसवाल आदि द्धारा प्रस्तुत होली गीत व सोहर को सुनकर श्रोता होली की मस्ती में डूब गए। वैश्य समाज के नन्हे मुन्नों ने मनमोहक अंदाज में गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को को खूब गुदगुदाया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी उमर वैश्य ने शिक्षा व संगठन पर बल दिया। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजक व जिला अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने आए हुए अतिथियों तथा स्वजातिय प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सह सहसंयोजक आकाश उमर वैश्य गोलू ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। मुख्य रूप से चेयरमैन शिवगोविंद साहू, संगम लाल गुप्त, सभासद जंगल दास गुप्त, धर्मेंद्र सिंह, गणेश कुमार गुप्त, प्रवीण उमर, अर्जुन, अयोध्या प्रसाद गुप्त, राकेश कुमार गुप्त, परवेज लम्बू, गीरीश कुमार गुप्त, कामता प्रसाद, ओम प्रकाश उमर वैश्य, डा. श्याम, महादेव, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें