फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से रेलवे गेट का बूम टूटा, खड़ी रहीं ट्रेने

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड पर स्थित भलुआही के गेट संख्या 23 सी पर रविवार को ट्रक के टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। जिसके चलते आधे घंटे तक सुहेलदेव और वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर से पूरब रेलवे क्रासिंग तेइस सी पर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन आने की सूचना मिलते ही गेटमैन बुद्धूराम निषाद गेट बंद कर रहे थे। इसी बीच इलाहाबाद से राख लादकर बदलापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक रेलवे गेट पर लगे फाटक के बूम में धक्का मार दिया। जिससे बूम टूट गया। बूम टूटते ही चालक क्रसिंग के बीचों बीच ट्रक खड़ी करके भाग निकला। जिससे लखनऊ से आ रही सुहलदेव एक्सप्रेस को आउट सिग्नल के पास आधे घंटे रोक दिया गया। उधर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन को श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 पुलिस ने ट्रक को क्रासिंग से हटवाया। स्टेशन मास्टर परमेश्वर कुमार की तहरीर पर आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। क्रा सिंग के बूम टूटने से रविवार को दिन भर ट्रेनों को संचाचन कासन के सहारे किया गया। रेलवे विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए गेट को ठीक कराने के लिए इंजीनियर को लगा कर दो बजे तक बूम को लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें