फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने विवादित भूमि की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के लतीफपुर गांव में विवादित भूमि की जांच करने के लिए बुधवार को एसडीएम राजेश वर्मा व सीओ अजय श्रीवास्तव पहुंचे। जांच के दौरान एसडीएम ने ग्राम प्रधान को सरकारी जमीन पर फिलहाल रास्ता नहीं बनवाने का आदेश दिया है। आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। एक पक्ष इसे रास्ता बता रहा है तो दूसरा पक्ष इसे अपनी जमीन। मंगलवार को अखिलेश बिंद विवादित भूमि पर बाउंड्री करा रहे था। जिस पर दूसरे पक्ष के हंसराज आदि ने गिरा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाउंड्री गिराने के लिए हंसराज पक्ष को फटकार लगाई। इसके बाद हंसराज पक्ष की महिलाओं का समूह बुधवार को एसपी के यहां शिकायत की। इन महिलाओं का आरोप था कि पुलिस मिलीभगत से निर्माण करा रही है। मामले की जांच के लिए बुधवार को एसडीएम राजेश वर्मा व सीओ अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें