जौनपुर। जिसे के हाल में विद्युतीकृत 2200 मजरों में मंगलवार की देर शाम दीप जलाकर सौभाग्य उत्सव मनाया गया। साथ ही ग्रामीणों को बिजली विभाग में संचालित योजनाओं और कराए गए कार्यो की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
जिले को सौभाग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं ऐसे मजरें जिसमें सौभाग्य सहित अन्य विद्युतीकरण योजनाओं में बिजली कनेंक्शन दिए गए हैं। उसमें मंगलवार को धूमधाम से सौभाग्य उत्सव मनाया गया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने सुंगुलपुर व कुर्रापट्टी गांव दीप जलाया। सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाई है। इस तरह अंधेरा मिटाया है। 70 साल में यह पहली बार हुआ है कि भारत की वायु सेना एलओसी पार करके हमला किया है। केंद्र की मोदी सरकार ऐसा है जो सभी का विकास करना चाहती है। कनकपुर व बिझवट में बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, मंगारी में मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद, स़ुगुंलपुर में जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र सिंह,पौनी में केराकत विधायक दिनेश चौधरी, चकइंग्लिश व नूरपुर में मड़ियाहूं विधायक डा.लीना तिवारी और बुढ़ुपुर में जौनपुर सांसद केपी सिंह ने सौभाग्य उत्सव मनाया।इसी वप्रकार शेष मजरों में भी सौभाग्य उत्सव मनाया गया।