फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास कृष्णकांत महराज ने कहा कि राम कथा जीवन के जहर को मिटाकर विश्राम दिलाती है तो श्रीमद्भभागवत मोक्ष की बात करता है। वह भलुआही गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

जीवन में आये जहर को मिटाकर विश्राम मिल जाना मोक्ष मिलने से बेहतर है। व्यास ने कहा कि त्रेता में रावण व श्रीराम के बीच युद्0 चल रहा था। रावण वाणों के प्रहार से गंभीर रूप से घायल होकर रथ से गिर पड़ा। भगवान राम ने धर्मानुसार रावण से कहा कि आज हम तुम्हें नहीं मारेंगे। इसी तरह द्वापर में कुरुक्षेत्र के मैदान में एक तरफ अनाथ कर्ण व दूसरी ओर सनाथ अर्जुन के बीच युद्ध चल रहा था। कर्ण का रथ कीचड़ में फंस गया। अर्जुन धर्म का पालन करते हुए शस्त्र रखने ही वाले थे कि कृष्ण ने उनसे कहा धर्म पर मत ध्यान दो इसे मारों यही धर्म है। नहीं तो बाद में कर्ण को नहीं मार पाओगे। इस अवसर पर डा. प्रमोद मिश्र मोनू, सुरेंद्र मणि दूबे, राजेश तिवारी, शरदेंदु शर्मा, आंनद सिंह, तेगा सिंह, रवि मिश्र, वैभव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें