फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे दो उप स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए महकमा ने बदलापुर क्षेत्र के दो उप स्वास्थ्य केंद्र तियरा व हरिहरपुर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की कवायद में जुट गया है। इसके क्रम में प्रथम दृष्टया इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। इन चिकित्सकों पर दस हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य के सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन चिकित्सकों को अपने केंद्रों पर ओपीडी भी देखनी है। साथ ही गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर रेफर करेंगे। वहीं इन दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों पर खून, बलगम, पेशाब, मलेरिया एचआईवी, टायफायड आदि का परीक्षण करने की भी सुविधा होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने बताया कि दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने जांच के सभी उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें