फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें नहीं मिलने से यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं को कुंभ जाकर स्नान करने के लिए रोडवेज बसों का संचालन रविवार की सुबह से शुरु कर दिया गया है। जिससे स्नान करने वालों को तो राहत हुई।लेकिन अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बसों के नहीं रहने से जौनपुर रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं यात्री जान जोखिम में डाल प्राइवेट वाहनों से अपने गंतव्य तक जाने को विवश हो रहे थे। इस दौरान प्राइवेट वाहनों में भीड़ के चलते उनके गिरने का भी डर बना हुआ था। वहीं उनको आर्थिक चपत भी लग रही थी।
सोमवार को मौनी अमावस्या है। इन दौरान कुंभ में स्नान करने के लिए रविवार की सुबह ही लोगों का जाना शुरु हो गया। लोगों को स्नान करने के लिए जाते समय दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए रोडवेज डिपो से परिवहन निगम की 80 बसों को लगा दिया गया है। जबकि डिपो से परिवहन निगम की कुल 86 बसों का संचालन होता है। ऐसे में रोडवेज डिपों में परिवहन निगम की मात्र छह बसें और सात बसें अनुबंधित बची। जबकि जिले से प्रतिदिन लगभग 10 से 11 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन बसों के कुंभ में चले जाने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह रही कि जौनपुर रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। अगर कोई बस आती थी तो लोग उसकी तरफ दौड़ पड़ते थे। लेकिन जब उनको मालूम चलता था कि कुंभ मेले में बस जा रही है तो यात्रियों के चेहरे उदास हो जाते थे। थक हारकर यात्रियों को प्राइवेट वाहनों को सहारा लेकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान करने के लिए लोग कुंभ आराम से पहुंच सके। इसके लिए रोडवेज डिपो कि कुल 86बसों में से 80 बसों का संचालन कुंभ मेले के लिए रविवार से शुरु कर दिया गया है। जिसके कारण डिपों में मात्र छह बसे परिवहन निगम की और सात बसें अनुबंधित बची हैं। जिसके कारण अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
केशरीनंदन चौधरी
एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें