अमर उजाला ब्यूरोशाहगंज/मड़ियाहूं। शाहगंज में बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर विरोध जताते हुए निंदा की। साथ ही बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाली मुगलसराय चंदौली की विधायक साधना सिंह के विरुद्ध रासुका लगाने और विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की। साथ हीबहुजन समाज पार्टी के भाईचारा संगठन के जिला संयोजक विक्रम सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र तहसीलदार अभिषेक राय को सौंपा।
बहुजन समाज पार्टी के भाईचारा संगठन के जिला संयोजक विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिससे सामाजिक द्वेष पैदा हो रहा है। जनता की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। अशोभनीय टिप्पणी करने वाली मुगलसराय चंदौली की विधायक साधना सिंह के खिलाफ रासुका लगा कर उनको गिरफ्तार किया जाए। विधायक के इस कृत्य को संविधान की मूल भावना समानता और बंधुत्व के विरुद्ध बताते हुए मांग की गई कि साधना सिंह को सदस्यता सदन से समाप्त की जाए। इस मौके पर भाईचारा संगठन के विधानसभा संयोजक अजीत सिंह, मनीष कुमार सिंह, पंकज सिंह, भुल्लर सिंह, अजय कुमार सिंह, सोनू, सौरभ सिंह, गयास सरवर, शारीक खान, अजय राजभर, रामसहाय यादव आदि मौजूद रहे।उधर भाजपा पार्टी के मुगलसराय की विधायक साधना सिंह द्वारा बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूँ लाल प्रताप यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे नगर में भ्रमण करते हुए विरोध जताया गया। रानीपुर चौराहे पर एक सभा में करते हुए ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं लाल प्रताप यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि बहुजन समाज का अपमान समाजवादियों का अपमान है ।इसी परिपेक्ष में हम समाजवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के सामंतवादी सोच की विधायक की निंदा करते हैं ।समाजवादियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक भारतीय जनता पार्टी अपनी विधायक पर कार्रवाई नहीं करती है। इस अवसर पर आंसू यादव, लुकमान खान, राना यादव, फौजदार यादव, बिरजू यादव, संदीप यादव, अरविंद यादव, विनोद यादव व राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।