जौनपुर। जिले की प्रभारी मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो सहित क्राइम की समीक्षा की। इस दौरान एसपी को हल हाल में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वोट लिस्ट में अपात्रों का नाम काटा जाए। साथ ही पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं किया जाए। जिससे पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने ओडिएफ प्लस, पीएम आवास प्लस और आयुष्मान भारत प्लस की बनाई गई सूची को उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। इसके अलावां सभी ब्लाकों में बनने वाले गौशाला के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया।