फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में हथकड़ी लगाकर किया कुलपति का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के कुलपति के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जोगियापुर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने हाथों में हथकड़ी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ‘हथकड़ी में जकड़े हैं कुलपति महोदय हमें बचाइए’ के नारों के नारे लगाए। कुलपति के बरखास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

गाजीपुर में एक संगोष्ठी में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्रों से अपील की थी अगर किसी से झगड़ा हो जाए तो मेरे पास रोते हुए मत आना उसको मार के आना, जरूरत पड़े तो उसका मर्डर करके आना। इसके खिलाफ युवक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस बयान के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार आंदोलित है, पुतला फूंक कर, राज्यपाल को ज्ञापन देकर, हवन यज्ञ कराकर, हस्ताक्षर अभियान एवं नौजवानों को प्रतीकात्मक पिस्टल बाट कर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल सिंह , कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे की उपस्थिति में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने हाथों में हथकड़ी लगाकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऐसे कुलपति को पद से मुक्त किया जाए। बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, जय मंगल यादव, मोहम्मद साजिद मानूं, विशाल खत्री, मोहम्मद मजहर, पवन पटेल, विशाल सेठ, सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह ,चंद्रकेश प्रजापति, राहुल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें