फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने स्कूल में बंद किए छुट्टा मवेशी.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के किसानों ने तंग आकर सोमवार को सुबह करीब सात बजे करीब 50 छुट्टा पशुओं को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। इसके चलते विद्यालय में कक्षाएं नहीं चल पाईं।
विज्ञापन

गांव में सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। उनका झुंड जिस खेत में घुसता है, उसे बरबाद कर दे रहा है। इससे नाराज किसानों ने सुबह 50 से ज्यादा छुट्टा पशुओं को हांककर विद्यालय में परिसर में कर दिया और बाहर से तालाबंद कर दिया। सुबह अध्यापक और छात्र स्कूल के बाहर काफी देर तक खड़े रहे। किसान विद्यालय खोलने को तैयार नहीं थे। प्रधानाध्यापक ऊषा यादव ने इसकी सूचना यूपी 100 पर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इन छुट्टा मवेशियों के चलते फसल चौपट हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को स्कूल से बाहर कराने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। बच्चे भी स्कूल से घर लौट गए। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर छुट्टा मवेशियों के लिए कोई इंतजमा नहीं किया गया तो वे मवेशियों को को लेकर तहसील परिसर पहुंचेंगे। इस मौके पर हरिशंकर मौर्य, राम रूप मौर्य, सदाशिव मौर्य, अरविंद यादव, सीताराम मौर्य , राजपाल, सरफराज अहमद सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें