मड़ियाहूं। विकासखंड के परऊपुर गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पशु चिकित्सकों की टीम ने 815 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। पशुपालकों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में गाय, भैंस, बकरी और भेड़ सहित अन्य पशुओं का उपचार किया गया। बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बीमारियों के अनुसार दवाएं दीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके पटेल, चीफ फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह सहित विभागीय कर्मचारी और पशुपालक मौजूद रहे। संवाद